542+ Best Indian Army Shayari In Hindi | आर्मी शायरी (2026)

हमारे देश की रक्षा करने वाले वीर जवानों के सम्मान में यंहा लिखी गई Indian Army Shayari सिर्फ शब्दों का संग्रह नहीं हैं बल्कि देशभक्ति, साहस, त्याग और जज्बे की भावना है, भारतीय सेना के जवान अपने परिवार से आराम और निजी जिंदगी से दूर रहकर दिन-रात देश की सीमाओं की सुरक्षा करते हैं चाहे कड़ी ठंड हो या तेज गर्मी हो या बर्फीली पहाड़ियों का कठिन मौसम हमारे देश के सैनिक हर परिस्थिति में अपने कर्तव्य को निभाते हैं, उनके लिए देश की मिट्टी और तिरंगा सबसे पहले आता है।

हमारे देश के सैनिक के जीवन में साहस के साथ-साथ अनुशासन जिम्मेदारी और बलिदान का भी बहुत ही बड़ा महत्व होता है इन Army Shayari के माध्यम से हम उन वीर जवानों के प्रति अपनी भावनाओ को व्यक्त कर सकते हैं जिन्होंने अपने देश की सुरक्षा के लिए अपना सब कुछ न्योछावर किया हैं हमरे देश के सैनिकों की बहादुरी हमें यह सिखाती है कि सच्चा देशप्रेम केवल शब्दों में ही नहीं बल्कि कर्म और त्याग में दिखाई पड़ता है।

यंहा हमने ऐसी शायरियां एकत्रित की हैं जो हमारे देश के युवाओं में देशभक्ति की भावना को जगाने और सैनिकों के सम्मान को व्यक्त करने का एक बहुत ही खूबसूरत माध्यम बन सकती हैं हमारे जवानों का हौसला और उनका बलिदान हमेशा देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

Best Indian Army Shayari

मैं देश का सिपाही हूँ झुकना मेरी फ़ितरत नहीं है,
मेरी ख़ामोशी को कभी भी कमज़ोरी मत समझना।

Best Indian Army Shayari In Hindi Images

सरहद पर खड़ा हुआ जवान देश की शान होता है,
तभी तो हमारा हिंदुस्तान महान होता है।

हमेसा हम चैन से सो पाए इसलिए ही वो सो गया,
वो भारतीय फौजी ही था जो आज हमारे देश के लिए शहीद हो गया।

हमरी वर्दी की शान निराली होती है हर सांस में देश की लाली होती है,
जो लोग मिट जाते हैं वतन के लिए उनकी कहानी अमर होती है।

जब बात वतन की आए तो कभी भी पीछे नहीं हटते,
हम तो सेना के सिपाही हैंकिसी भी हालात से नहीं डरते।

Best Indian Army Shayari 2 line In Hindi Images

वो धरती माँ का लाल है,
जिसके सीने पर लगी हुई गोली भी मुस्कुराती है।

मेरी फ़िज़ाओं में अब भी वो गूँज बाकी है, 
जहाँ सैनिक की साँसों में पूरा हिंदुस्तान बसर करता है।

इस वतन की ख़ाक ने मुझे बुलंद रखा हैं,
हर हाल में सिर्फ़ हक़ का साथ रखा।

जो तिरंगे की आन के लिए अपनी जान लुटा दे,
वो भारत का वीर जवान कहलाता है।

मुझे वतन की मिट्टी से प्यार इतना है,
कि इसके लिए मुझे मरना भी स्वीकार है।

हमारे जंग से पहले हमारा हौसला बोलता है,
सिपाही का जज़्बा खुद ही रास्ता खोलता है

एक सैनिक ने क्या खूब कहा है किसी गजरे की खुशबु को मैं महकता छोड़ आया हूँ,
मेरी नन्ही सी चिड़िया को मैंने चहकता छोड़ आया हूँ

हमारे सीने पे गोली लब पे दुआ होती है,
हमेसा यही सिपाही की पहचान होती है

मैंने अपने सीने में देश बसाया है हथेली पर जान सजाया है,
हम फौजी हैं जनाब मौत से भी हमने रिश्ता बनाया है

वो सीमा पर खड़ा जवान है,

जो अपनी नींद में भी देश की हिफाज़त कर जाता हैं

मेरे दिल में वतन आँखों में सुकूँ का समंदर है, 

हमारी इन धड़कनों में तिरंगे का मंजर है

मुझको छाती से अपनी तू लगा लेना ऐ भारत माँ,
मैंने अपनी माँ की बाहों को तरसता हुआ छोड़ आया हूँ

Best Indian Army Shayari In Hindi Image

देश के फ़ौजी की मौत पर परिवार,
को दुःख कम और गर्व बहुत ज्यादा होता हैं।

मिट्टी के लिए जो अपनी जान लुटा दे,
वही असली फौजी कहलाता हैं

ये सेना की वर्दी सिर्फ कपड़ा नहीं है,

हमारे देश के सम्मान और जिम्मेदारी की पहचान है

हम वतन की मोहब्बत में खुद को भी मिटा देते हैं,

हमारे सैनिक देश का नाम रोशन कर जाते हैं

सरहद मेरी इबादत है
फौजी बनना मेरी आदत है

ऐसे वीर सपूतो को जन्म देकर माँ का कोख भी धन्य हो जाता हैं,
जिनकी वजह से पूरा हिन्दुस्तान चैन से सोता हैं

वर्दी को पहनना इतना आसान नहीं हैं हर दर्द को सहना पड़ता है,
हमेशा देश के लिए जीना सीखो यहाँ खुद से लड़ना पड़ता है

मेरी हर सांस में बस हैं भारत माता का नाम

जहाँ दर्द भी फक्र में बदल जाए, 

वो दिल सिर्फ सिपाही का ही होता है

मुझे ना शोहरत की चाह है ना नाम का खौफ,
सिपाही रहता है बस अपनी फर्ज का शौक़

जख्मो से लिखी होती है हमारी कहानी,
फ़ौज की ज़िंदगी होती है देश के लिए क़ुर्बानी

जब हम और तुम अपने महबूब की आँखों में खोये थे,
तब सरहद में फौजी भारत माता की रक्षा कर रहे थे

सरहद पर खड़े हैं तो चैन से सोता है,

वतन फौजी का फ़र्ज़ है निभाना हर हाल में वचन होता हैं

वो तो शेर है जो अक्सर रातों में भी जागता है,
हर खतरे से पहले खुद को वो आगे लाता है

सरहद पर कोई अपना वादा निभा रहा था,
वो अपनी माँ की मोहब्बत का कर्ज चुका रहा था.

वो रातें चाँदनी नहीं थी गोलियों की रौशनी थी, 

जहाँ हर सांस में सिर्फ़ सरहद की ही कहानी थी

सरहद की चौकी पर जब फौजी खड़ा होता है,

तब पूरा हिंदुस्तान उसके पीछे खड़ा होता है

जब फौजी कदम बढ़ाता है,
इतिहास खुद उसके सामने सर झुकाता है

मिलते नही जो हक हमेसा उनको लिए जाते हैं,

हम आजाद पर इस लिए गुलामी नहीं करते हैं

सीमा कभी भी नहीं बना करतीं हैं कागज में खींची हुई लकीरों से,
ये घटती बढ़ती रहती हैं फौजी की शमशीरों से

जो जवान सरहद पर खड़ा है वही असली हीरो है,
फौजी का हर कदम देश के ही नाम होता है

भारत देश की मिट्टी उसकी पहचान है,
जहां सैनिक है वही भारत की शान है

Indian Army Shayari 2 Line

भारत का तिरंगा मेरी साँसों में बसता है
भारत का सिपाही कभी भी नहीं थकता है

देश की रक्षा के लिए जो अपनी जान की बाज़ी लगाते हैं,
वो ही लोग सच्चे हीरो कहलाते हैं

हमारे लिए देश से बढ़कर कुछ नहीं ये फौजी हर पल सिखाते हैं,
हमेसा अपनी खुशियाँ कुर्बान कर वतन की रक्षा निभाते हैं

अपने घर को छोड़ कर सरहद को अपना ठिकाना बना लिया हूँ,
अपनी जान को हथेली पर रखकर देश की हिफाजत को अपना धर्म बना लिया हूँ

भारत देश की मिट्टी से जो रिश्ता निभाता है,
वो हमेसा मौत को भी मुस्कुराकर अपनाता है

हम मोहब्बत नहीं वफ़ा को निभाते हैं, 

हम अपनी मौत से भी पहले वतन का फ़र्ज़ निभाते हैं

भारत माँ की लाज बचाता हूँ,
मैं फौजी का बेटा कहलाता हूँ

जो लोग सुरक्षा का एहसास दिलाते हैं,
वो लोग अपनी जान को हथेली में रख कर फर्ज निभाते हैं,

हम तिरंगे की शान में जीते हैं मिट्टी के लिए मर जाते हैं,
फौजी वो नाम है जो भारत देश को सबसे ऊपर रखते हैं

यदि आज हम चैन की नींद से सोते हैं,

तो वजह वो सपूत हैं जो हमेशा सरहद पर होते हैं

देश की सीमा पर फौजी अपना वादा निभा रहा है,

वो धरती माँ की मोहब्बत का कर्ज चुका रहा है

सीमा पर खड़े हैं जो वीर जवान,
उनकी वजह से सुरक्षित है हमारा पूरा हिन्दुस्तान

मेरी आँखों में नींद नहीं पर दिल में सुकून है, 

जब तक तिरंगा ऊँचा है हमें कोई भी ग़म नहीं हैं

Motivational Indian Army Shayari In Hindi

सीमा पे जो खड़ा मुस्कुराता है,
वही तो सच्चा देशभक्त कहलाता है

भारत की मिट्टी से मेरा वादा है,
भारत के हर दुश्मन को मर गिरा दूंगा

चीर के बहा दूंगा लहू दुश्मन के सीने का ,
यही तो मजा है देश का फौजी होकर जीने का.

इतनी खामोशी से जो इतिहास रच जाते हैं,

भारतीय सेना के जवान वही लोग कहलाते हैं

मिट्टी की सौगंध है मैं वतन की इज़्ज़त रखूंगा,
सीमा पर चाहे अपनी जान देदुगा पर कभी झुकूंगा नहीं

वतन की मोहब्बत में खुद को तपाये बैठे हैं,
हम मरेंगे वतन के लिए ये शर्त मौत से लगाये बैठे हैं

जिन लोगो अकेले चलने के हौसले होते हैं,
एक दिन उन्ही के पीछे पूरा काफिला होता हैं

देश के वीर जवानों की कहानी सिर्फ कहानी नहीं,

भारत माँ की मिट्टी की अमर निशानी होती है

जो लोग पूरी रात जागते हो ये जरूरी नहीं कि वो आशिक हो,
कुछ लोग देश पे मिटने वाले फौजी भी हुआ करते हैं

माँ या तो मै तिरंगा गाड़ के आऊंगा.
या फेर तिरंगा में लिपटा हुआ आऊंगा

आसान नहीं हैं फौजी बनना,
दूसरा की खुशियां के खातिर मरना पड़ता हैं

आसान नहीं है एक फौजी कहलाना,
रगो में जज्बातां की कहानी को जगाना पड़ता हैं


हम अपनी माँ की ममता छोड़ आए वतन की गोद सजाने के लिए,
अगर देशभक्ति का मतलब सीखना हैं तो फौजी से सीखो निभाने के लिए

हमेशा लहराता है तिरंगा उन वीरों की शहादत से,
जिन्होंने हँसकर अपनी जान देदी

जिसकी वजह से सारा देश चैन की साँस सोया करता हैं,
वो देश वीर जवान होता है

अपनी मातृभूमि की रक्षा हम दिन रात करते हैं,

दुश्मनो के लिए हम अपने जिगर में अंगार रखते हैं

सलाम हैं उन सिपाहियों को जो अपने आपको सोने नहीं देते,
हमें आज़ादी की नींद में कभी भी खोने नहीं देते

वो फिज़ा भी सलाम करती है, 

जहाँ फैजी की कदमों की मिट्टी उड़ती है

दुश्मनो की सोच से आगे हैं,
भारत के सिपाही जागे हैं

तुम दूध मांगोगे तो खीर देंगे हम,
अगर कश्मीर मांगेंगे तो लाहौर भी छीन लेंगे


जब देश पुकारे फौजी को फौजी कभी पीछे कदम नहीं हटाता,
वतन की खातिर जीना हैं उसको हर पल याद दिलाता

वतन की मिट्टी में मेरी जान बसती है,
फौजी की पहचान उसी से बनती है

मौत आए या तूफ़ान मुझमे डर कैसा,

जब नाम वतन का हो तो हर जंग मुझे आसान लगता है

दिल का शहर पूरा वीरान नहीं, 

उसमें हर एक गली में भारत माता की जय गूँजती है

भारत माता की मिट्टी सबसे प्यारी होती है,
जिसके लिए भारत के जवान आपने सब कुछ छोड़ देते हैं

अपनी नींद को कुर्बान कर जो हमें सुकून देते हैं,

वो भारत के फौजी हैं जो वतन को खून देते हैं

जो मौत से नहीं डरता वो फौजी कहलाता है,
वो हर पल देश की रक्षा में मुस्कुराता है

फौजी दर्द भी मुस्कुराकर सहते हैं, 

जो सीमा पर सुकून की नींद दूसरों को देते हैं

हर फौजी की आँखों में चाँद नहीं हैं, 

मेरा बस एक ही ख्वाब हैं मेरा वतन सलामत रहे

Best Motivational Indian Army Shayari 2 line In Hindi Images

जब हम वर्दी पहनकर निकलते हैं तो देश पहले आता है,
हमारे लिए बाकी हर रिश्ता उसके बाद आता है।

मैंने तिरंगे की शान में अपनी जान दे दी,

वीर जवान ने भारत माता के नाम अपनी जिंदगी को कर दी

जब भारत का फौजी बोलता है,
तब दुश्मन का हौसला डोलता है

जो खतरों से लड़ा करे वो खिलाडी होता हैं,
जो अपनी गर्दन को झुकाये बिना दुश्मन को मार गिराए वो फौजी कहलाता हैं

अक्सर जो देश के लिए जी जाए,
वही सच्चा सिपाही कहलाता हैं

वो ज़िन्दगी ही क्या जिसमे देश भक्ति ना हो,
और वो फौजी क्या जो तिरंगा में लिपटा न हो।

हम देश की रक्षा का जुनून अपने दिल में रखते हैं,
तभी तो फौजी कहलाने का हम गौरव रखते हैं।

Shayari
Safar Shayari

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top